khan sir patna biography |खान सर का जीवन परिचय हिंदी में


khan sir patna biography

khan sir patna biography|खान सर का जीवन परिचय हिंदी में

khan sir patna biography



 प्रारंभिक जीवन (early life)

खान सर का जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सन १९९३ में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इनका पूरा नाम फैजल खान है। इनके पिता की एक छोटी नौकरी थी। हालांकि इनके पिता नौकरी के लिए विदेश भी गए थे।


   बहन भाइयों में खान सर दूसरे नंबर के है। इनसे बड़े इनके एक भाई और है। जो आजकल सेना में कार्यरत हैं तथा इनका एक छोटा भाई भी है। खान सर बचपन से ही मजाकिया स्वभाव के रहे है।


   बाल्यावस्था में इनकी आर्थिक स्थित ज्यादा अच्छी नहीं थी। तथा वह पढ़ने में भी सामान्य रहे थे। बचपन में इन्हे पढ़ाने वाली इनकी शिक्षका पूनम एक इंटरव्यू में बताती हैं। कि वह पढ़ने में ना तो कम और ना तो ज्यादा ही अच्छे थे। परन्तु उन्होंने अपनी मेहनत से आज इतने कम समय में इतना बड़ा नाम कमाया है।


   ९ वीं की क्लास से खान सर ने खूब मन लगाकर पढ़ाई की जिसके कारण वह अपने क्लास सबसे  ज्यादा नंबर हासिल करने लगे थे। खान सर का बचपन से ही सपना देखा था, कि वह बड़े होकर सेना में भर्ती होंगे।परन्तु दुर्भाग्य वश उनकी मेडिकल जांच में उनके हाथ में कुछ मोच होने के कारण उन्हें भर्ती करने से इन्कार कर दिया गया था। 


  इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात अपना खुद का कोचिंग संस्थान पटना (विहार) में खोल लिया। जहां वह हजारों की तादाद में बच्चों को शिक्षा देते हैं। तथा आजकल वह पटना विहार में ही रहते हैं।


शिक्षा(education)



खान सर की प्रारंभिक शिक्षा १ से ८ तक की देवरिया जिले में ही हुई थी। बचपन से ही वह मजाकिया स्वभाव के होने के कारण उनके शिक्षक उन्हें बहुत पसंद करते थे।


   कक्षा १० की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सेना में शामिल होने की तैयारी करने लगे थे। इसी के कारण उन्होंने एनसीसी भी ली थी । किन्तु उनका सेना में चयन ना हो सका था। खान सर ने एनडीए की परीक्षा भी दी थी। 


  जब वह सेना में चयनित नहीं किए गए तो उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखी थी। खान सर ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी तथा एमएससी की परीक्षा अच्छे नम्बर से उत्तीर्ण की।

 

वैवाहिक जीवन(married life)



खान सर का वैवाहिक जीवन कुछ इस प्रकार हैं। उनका विवाह तय हो गया है। सूत्रों का कहना हैं, कि उनका विवाह २०२० में ही हो जाता, किन्तु कोरोना के कारण नहीं हो पाया था। खान सर की जो होने वाली पत्नी है।वह बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में डॉक्टर हैं।


  एक इंटरव्यू में खान से पूछा गया।की आप प्रेम-विवाह करने से मना करते हो। तथा साथ ही आप अपने संविधान में भी विश्वास रखते हो। जबकि संविधान कहता है। कि जब लड़का लड़की १८ के हो जाए तो वह किसी भी धर्म जाति या लिंग में विवाह कर सकते हैं। तो आप किसे सही मानते हो। संविधान या प्रेम-विवाह।


   इस सवाल का खान सर ने बहुत ही अच्छा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि में संविधान में विश्वास रखता हूं। साथ ही में संविधान के सारे नियमों को भी मानता हूं।


  खान सर कहते हैं, कि प्रेम विवाह करना कोई ग़लत नहीं है, किन्तु अगर आप हाई स्कूल या इंटर में पढ़ाई कर रहे हैं। और आपने प्रेम विवाह भी कर लिया है, और घर वालो की सहमति नहीं है।तो यह ग़लत है।


  आप खुद ही सोचकर देखिए, कि आप आगे अपनी पढ़ाई जारी कैसे रख पाएंगे। तथा साथ ही क्या आपको अच्छी नौकरी कर पाएंगे। क्योंकि जब आपने अपनी पढ़ाई ही पूरी नहीं कर पायी है। तो यह सब कैसे संभव होगा। इसके साथ आप अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए भी आप क्या कर पाएंगे।


  खान सर कहते हैं। जब आप पढ़ लिख कर। नौकरी करने लगें या कोई भी काम करके शैटल हो जाओगे तो आपके घर वाले आपसे खुद ही बोल देंगे, कि आप अपने विवाह का निर्णय खुद ही ले सकते हैं।


  खान सर ने आजकल की युवा पीढ़ी को  सही समय पर विवाह करने के लिए अच्छी प्रेरणा दी है। इससे निश्चय ही हमारी युवा पीढ़ी पर खान सर की सोच का प्रभाव पड़ेगा।



खान सर से जुड़े विवाद(Controversy related to Khan sir)


खान सर से जुड़े विवाद दिन प्रति- दिन बढ़ते जा रहे हैं। काफी लोगों के मन में उनके नाम, पता, धर्म जाति आदि के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ने लगी है। कोई कहता है, कि इनका नाम अमित सिंह है, तो कोई कहता है, कि  फैजल खान है। 


  इनके नाम, पता ठीक ना  बताने पर भी काफी विवाद हुआ था, परंतु खान सर अपने नाम के बारे में कहते है, कि मैंने जब शुरू से ही अपना नाम नहीं बताया था,तो मै अब क्यों बताऊंगा। सबको लगेगा, कि मै अब डर गया हूं। मैं एक सच्चा हिन्दुस्तानी हूं। जो सिर कटा सकता हैं, पर झुका नहीं सकता हैं।


  हालांकि इनका नाम पता चल गया है। एक इंटरव्यू में इनके बचपन की शिक्षिका जिनका नाम पूनम है। वह बताती हैं, कि इनका नाम फैजल खान है, तथा यह मुस्लिम है। तथा या सच है।


  खान सर से जुड़ा एक और विवाद पाकिस्तान में हो गया है। पाकिस्तान में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन हुआ। जिसमे कई कई छोटे-छोटे बच्चे अपने हाथ में बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए थे।


  खान सर ने जब यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर देखा, तो उन्होंने उन छोटे बच्चों के लिए कहा, कि तुम्हारे पापा तो पंक्चर जोड़ते है। तुम्हे भी पंक्चर जोड़ना पड़ेगा। इसलिए तुम इस राजनीति से दूर रहो। तथा अपने लिए पढ़ाई करो। तुम्हारा भविष्य सुधर जाएगा।


  खान सर के इस बयान पर मुस्लिम समुदाय खान सर के खिलाफ बौखला गया है। क्योंकि उन्हें लगता है कि खान सर ने इस वीडियो में मुसलमानों को निशाना बनाया है, परन्तु खान सर कहते है, कि मै ट्विटर फेसबुक में ज्यादा समय नहीं देता हूं। मेरे पास इतना समय नहीं है, कि मै इन बातों पर ध्यान दूं, तथा मैं अपना समय बर्बाद करूं।


  खान सर अपने देश से बहुत प्रेम करते है। वह आतंकवाद तथा पाकिस्तान का  खुलकर विरोध करते हैं। इसी कारण कट्टरपंथी बौखला गए हैं।


खान सर द्वारा लिखित पुस्तकें (Books written by Khan Sir)


खान सर ने पटना में चल रही अपनी कोचिंग के बच्चों के लिए अनगिनत किताबें लिखी हैं जिनमें कुछ के नाम नीचे दिए गए हैं.


  1-History Class 6th-12th(6000 facts)

 2-Geography class 6th-12th (one liners)

 3-Economy class 6th-12th (one liners)

 4-Numericals physics and chemistry 2300+ facts

 5-Polity and constitution

 6-Railway group D practice sets

 7-SSC CHSL 8000+ facts


  उदाहरणार्थ हमने उनकी कुछ किताबो के ही नाम लिखे हैं पर उन्होने 20 से जादा किताबें बहुत से प्रैक्टिस सेट्स और ऑनलाइन स्टडी मेटेरियल तैयार किया है 


  खान सर general studies के बहुत बड़े अध्यापक हैं. उनकी लिखी सभी किताबें आप नीचे दिए बटन से Amazon पर जाकर चेक कर सकते हैं.


Read more.....dhirubhai ambani biography in hindi|धीरूभाई अंबानी की जीवनी

खान सर की कोचिंग का एड्रेसKhan sir's coaching address


Khan Sir Coaching Address

Khan GS research center 

 Musallahpur Haat, Chak Musallapur

  Koiritola, Patna 

 Bihar, 800004 

Khan Sir Inquiry Numbers

Contact numbers 


 8757354880, 8877918018


 E-Mail ID-Khangsenquiry@gmail.com

Khan Sir Youtube ChannelApp

YT Channel:-Khan GS Research Center


 Official App :- Khan Sir Official

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.